Damoh News : हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी के मुंह पर कालिख पोतने पहुंचे ABVP कार्यकर्ता

Damoh News : हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी के मुंह पर कालिख पोतने पहुंचे ABVP कार्यकर्ता

Damoh News : दमोह के गंगा जमना स्कूल में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के पोस्टर सामने आने के बाद दमोह में बवाल मचा हुआ है। दरअसल जिन छात्राओं के पोस्टर जारी किए गए हैं। उन छात्राओं को पोस्टर में हिजाब पहने प्रदर्शित किया गया है।

यह है मामला

बता दें कि पहले ही दिन ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस मामले पर स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कार्यकर्ता यहां पर कालिख लेकर पहुंचे। जब तक कार्यकर्ता शिक्षा अधिकारी पर या उनकी नेम प्लेट पर कालिख फेंक पाते उसके पहले ही पुलिस ने कालिख जप्त कर ली।

[dgv_vimeo_video id=”832285121″]

गौरतलब है कि काफी देर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी का इंतजार करते रहे लेकिन उनके नहीं मिलने पर वापस आ गए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगातार इस मामले में विरोध करने की चेतावनी दी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”832284469″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews