Damoh News : स्कूली वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

Damoh News : स्कूली वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

दमोह,आशीष कुमार जैन। मध्य प्रदेश के दमोह (Damoh) जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम सरखड़ी में उस समय हड़कंप के हालात बन गए जब एक स्कूली वैन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्कूली वैन एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने का काम करती है, और जब यह वैन बच्चों को छोड़कर वापस आई। उसी समय यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़े…करवा चौथ पर इन रंगों के वस्त्र पहनना होता है अशुभ, व्रत के दौरान रखें इन 4 रंगों से दूरी, जानें यहाँ

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक स्कूली वैन में ईंधन के रूप में एलपीजी गैस का उपयोग किया जा रहा था और उसी के लीकेज की वजह से यह हादसा घटित हुआ है। घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। तो वही इस तरह से बच्चों का परिवहन करने वाले वाहन एलपीजी गैस से ही वाहनों का संचालन कर रहे हैं। यह खतरनाक कार्य है। यदि हादसे के वक्त बच्चे बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

[dgv_vimeo_video id=”755186152″]

यह भी पढ़े…Ujjain: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने किया नाबालिग बेटियों का सौदा, पुलिस की हिरासत में 5 आरोपी

गौरतलब है कि एक पखवाड़ा पहले हटा के चंडीजी मंदिर के पीछे वन विभाग कार्यालय के सामने निजी स्कूल के छात्रों को ले जा रही वैन में अचानक आग लग गई, और घटना के समय वैन में 12 बच्चे सवार थे। हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित थे। वहीं समय रहते स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को बाहर नहीं निकाला होता तो गंभीर स्थिति बन सकती थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews