
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लोगों को आस्था और धार्मिक गतिविधियों के केंद्र फुटेरा तालाब में पसरी गंदगी अब लोगों के गुस्से का कारण बनती जा रही है, और लोग हालातों को देखकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल प्रसिद्ध फुटेरा तालाब में चारों तरफ गंदगी का आलम है और तालाब से बदबू आने के साथ इसकी मछलियां भी मरने लगी है। बीते दिनों नवरात्र के बाद दहशरे के मौके पर शहर भर की बड़ी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन इसी तालाब में हुआ और तब से अब तक इसकी सफाई नही हुई, पूरे तालाब में मूर्तियों के अवशेष पड़े होने के साथ घाटों पर बेतहाशा गंदगी का आलम है। नियमानुसार दशहरे के बाद शरद पूर्णिमा तक इस तालाब को नगर पालिका साफ करा देती थी लेकिन इस बार दीवाली तक सफाई नही हुई और हालात बिगड़ गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1024680703″]
जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
तालाब से नजदीक से जुड़े लोगों के मुताबिक फुटेरा तालाब को लेकर शिकायतों के अलावा जिम्मेदारों को आग्रह भी किया गया लेकिन कोई सुनने वाला नही है और इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। हमारी टीम ने भी जब नगर पालिका के जिम्मेदारों से पूछना चाहा तो अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते रहे।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1024680822″]
[dgv_vimeo_video id=”1024680965″]
