Damoh News : गंगा-जमना स्कूल के संचालक के दाल मिल व घर पर जीएसटी का छापा

Damoh News : गंगा-जमना स्कूल के संचालक के दाल मिल व घर पर जीएसटी का छापा

Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर है जहां गंगा जमना स्कूल संचालकों के दूसरे धंधों पर भी सरकार की नजर टेडी हो गई है और इन कारोबारों पर छापेमार कार्यवाही शुरू हुई है। हिजाब मामले से विवादों में आये गंगा जमना स्कूल के संचालकों द्वारा चलाई जा रही फुटेरा वार्ड स्थित गंगा जमना दाल मिल पर बड़ी कार्यवाही शुरू हुई है। स्टेट जीएसटी सेल टेक्स डिपार्टमेंट के साथ खाद्य विभाग, श्रम विभाग, कृषि विभाग सहित जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने यहां छापा मारा है।

जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर सागर उमेश त्रिपाठी के मुताबिल जीएसटी और सेल टेक्स विभाग को शिकायत मिली थी कि गंगा जमना दाल मिल द्वारा टेक्स चोरी और गड़बड़ियां की जा रही है जिसको लेकर ये कार्यवाही की जा रही है इसके अलावा दूसरे सम्बन्धित विभाग भी जांच कर रहे हैं। यहां छापे की शुरुवात के वक़्त गंगा जमना संस्थान का कोई भी मालिक नही मिला बावजूद प्रशासन की देखरेख में छापा जारी है जिसके लंबा चलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि गंगा जमना दाल मिल में तैयार होने वाली दालें एक्सपोर्ट क्वालिटी की होती हैं और बताया जा रहा है कि ये दालें सऊदी अरब सहित कई मुस्लिम देशों में भेजी जाती हैं लिहाजा इसी बात को आधार बनाकर हिंदूवादी संगठन गंगा जमना ग्रुप के सऊदी कनेक्शन और टेरर फंडिंग के आरोप लगा रहे हैं।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”834708365″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews