Damoh News : बीच रोड पर पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल

Damoh News : बीच रोड पर पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल

Damoh Dispute Between Husband And Wife News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा बस स्टैंड पर पति-पत्नी और एक युवती के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, और यह वीडियो अब तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह है मामला

बता दें कि हटा के बस स्टैंड पर जब युवती और महिला के बीच मारपीट होने लगी, तो वहीं एक युवक दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आया। लोग जब तक मामला समझ पाते तब तक मारपीट का जोर बढ़ गया। लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वही तत्काल मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड और हटा पुलिस थाना की टीम के द्वारा उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया। जहां समझाइस के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”794959432″]

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हालांकि इस मामले पर युवक-युवती और युवक की पत्नी की कोई पहचान सामने नहीं आई है, और ना ही इस मामले पर पुलिस कुछ कह रही है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा यह वीडियो बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए और इसे पति पत्नी और वो के बीच की कहानी बताया जा रहा है। जिसे देखकर लोग एक दूसरे को फॉरवर्ड करने में लगे हुए हैं।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”794959588″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews