Damoh News : जंगल में ले जाकर पति ने क्यों काट ली पत्नी की नाक, हैरान कर देगी वजह

murder in indore

Damoh Crime News : दमोह जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें पत्नी के द्वारा मोबाइल पर बात करने से गुस्साए पति के द्वारा पत्नी को जंगल में ले जाकर जहां उसकी नाक काट दी गई। तो वही उसकी आंख को भी गंभीर चोट पहुंचाई गई। घटना के बाद पत्नी का इलाज दमोह जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

यह है मामला

बता दें कि जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत आने वाले घाट पिपरिया में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि गांव के पास ही जंगल मे प्राण आदिवासी के द्वारा अपनी पत्नी कविता आदिवासी की जंगल में ले जाकर नाक काट दी गई है। तो वही चाकू से नाक काट जाने के साथ ही उसकी आंख को गंभीर चोट पहुंचाई गई है। दरअसल पत्नी के द्वारा फोन पर बात करने के चलते पति नाराज रहता था। तो वही उसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”812750578″]

[dgv_vimeo_video id=”812750223″]

वही इस मामले पर पीड़ित कविता आदिवासी का कहना है कि वह अपने परिजनों से बात करती थी जिसको लेकर कि उसका पति उसे मना करता था। वही उसके द्वारा चाकू से उसकी नाक काटने तथा आँख को गंभीर चोट पहुंचाई गई है। घटना की जानकारी के बाद महिला को 108 की मदद से दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी पति को पकड़ लिया गया है। जहां पीड़ित महिला का दमोह जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”812751924″]

[dgv_vimeo_video id=”812752077″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews