Damoh News : पत्नी की हत्या कर ट्रेन के सामने कूदा पति, जानें क्या है पूरा मामला

indore crime news

Damoh News : दमोह जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें पत्नी की हत्या करने के बाद पति के द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किए जाने के प्रयास किया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले मोहसीन खान में अपनी पत्नी तौफीर खान की गला दबाकर हत्या कर दी, तो वही स्वयं ट्रेन के सामने आत्महत्या करने के लिए कूद गया। घटना के मुताबिक सुबह सवेरे मोहसीन खान रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। तो वही उसकी पत्नी घर के ही बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी पाई गई। परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी वैसे ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर देखा तो पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। तो वही पति ने बांदकपुर के पास ट्रेन से कटने का प्रयास किया है। ट्रेन से टकरा जाने के बाद उसका एक हाथ कट गया है। तो वही उसके पैर में भी गंभीर चोट आई है। मोहसीन के द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है। जिसमें उसने पत्नी के द्वारा बात नहीं मानने पर उसकी हत्या किया जाना स्वीकार किया है। इसके साथ ही स्वयं आत्महत्या करने का उल्लेख भी किया गया है।

पुलिस जाँच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां महिला की लाश को पीएम के लिए भेजा है। तो वही पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा मामला कायम किया गया है। पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मौका स्तर पर पहुंचकर मामले में पूछताछ की है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”816897382″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews