Damoh News: विवादित गंगा जमना स्कूल के पक्ष में उतरी विधायक रामबाई, आरोपों को बताया निराधार

Damoh News: विवादित गंगा जमना स्कूल के पक्ष में उतरी विधायक रामबाई, आरोपों को बताया निराधार

Damoh News: दमोह के विवादित गंगा जमना स्कूल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अब स्कूल के पक्ष में बसपा की चर्चित और दबंग विधायक रामबाई सिंह सामने आई हैं। विधायक ने इस मामले को लेकर शिवराज सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। साथ ही पूरी कार्यवाही पर सवाल खड़े किए।

ये है मामला

दरअसल, बीते दिनों स्कूल में छात्राओं को जबरन हिजाब पहनाए जाने के मामले दमोह का गंगा जमना स्कूल सुर्खियों में आया था। हिजाब के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले को संज्ञान में लिया था और कार्यवाही के आदेश दिए थे। प्रशासन की कार्यवाही अभी भी जारी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने गंगा जमना कान्वेंट स्कूल की मान्यता सस्पेंड की और स्कूल प्रिंसिपल, टीचर, चौकीदार और प्रबंध समिति पर आपराधिक मामला भी दर्ज किया। जिसमें स्कूल की लेडी प्रिंसिपल एक टीचर और स्कूल के प्यून को पुलिस ने गिरफ्तार किया और वे लोग अब तक जेल में हैं। स्कूल मैनेजमेंट पर आतंकी संगठनों को फंडिंग इस्लामिक शिक्षा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे।

कई बड़े नेताओं ने स्कूल पर लगाए थे आरोप

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री और राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी स्कूल समूह पर आरोप लगाए थे। हालांकि मामले को लेकर मुस्लिम नेता असुद्दीन ओबेसी ने एमपी सरकार को घेरा था, लेकिन मध्य्प्रदेश में बाकी दलों की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया। अब बीएसपी की चर्चित विधायक रामबाई सिंह ने स्कूल के पक्ष में बड़ा बयान दिया है।

विधायक ने क्या कहा?

रामबाई ने गंगा जमना ग्रुप पर लगे आरोपो को निराधार बताया है। उनके मुताबिक स्कूल मुस्लिम चला रहे हैं, इसलिए बीजेपी और सरकार को दिक्कत हो रही है। रामबाई का आरोप है कि, “प्रदेश में मौजूदा दौर में धर्म और जाति को लेकर सरकार कार्रवाई कर रही है। भाजपा पर निशान साधते हुए रामबाई ने कहा कि, “सरकार के गलत निर्णय की वजह से सैकड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ है।” इतना ही नहीं रामबाई ने न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews