Damoh News : फर्जी लेटर हेड देखकर दंग रह गईं विधायक रामबाई, एसपी को दी शिकायत

Damoh News : फर्जी लेटर हेड देखकर दंग रह गईं विधायक रामबाई, एसपी को दी शिकायत

Damoh News : दमोह जिले में विधायक के नाम पर ठगी करके नौकरी दिलाने का झांसा देकर हजारों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है वहीं अब विधायक रामबाई के द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

जिले के पथरिया से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई सिंह के लेटर हेड पर नियुक्ति पत्र देकर भोले-भाले ग्रामीणों से हजारों रुपए की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला सामने आने के बाद स्वयं पथरिया विधायक ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल दमोह जिले के मडियादो अंतर्गत कुशवाहा समाज के कुछ युवाओं ने विधायक रामबाई से मिलकर उनके लेटर हेड पर पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के पद पर नियुक्ति किए जाने के नाम पर 50-50 हज़ार रुपये लिए जाने की जानकारी दी।

[dgv_vimeo_video id=”828316534″]

[dgv_vimeo_video id=”828316798″]

जिसके बाद विधायक ने बताया कि उनके द्वारा इस तरह से किसी को भी पत्र जारी नहीं किया गया है। मामले में ग्रामीण युवाओं से विधायक के नाम से फर्जी पत्र जारी कर ठगी किए जाने का मामला सामने आने पर विधायक पथरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर दमोह के ग्वारी निवासी मानक कुशवाहा एवं जबलपुर निवासी दुष्यंत तिवारी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की। क्योंकि इन लोगों के द्वारा ही मडियादो क्षेत्र के कुछ युवाओं से धोखाधड़ी नौकरी के नाम पर हजारों रुपए की ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”828317043″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews