Damoh News : अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Damoh News : अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Damoh Crime News :  दमोह कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा अवैध हथियारों पर अंकुश लगाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दो आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनमें से एक आरोपी से देसी माउजर एवं कट्टा एवं एक आरोपी से धारदार हथियार बरामद किया है।

यह है मामला

कोतवाली थाना प्रभारी विजय से राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा आरोपी बंटी उर्फ दिनेश के कब्जे से चाकू एवं गोलू उर्फ नीलेश के कब्जे से एक जिंदा कारतूस व माउजर बरामद किया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी गणों को गिरफ्तार किया गया है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”808642662″]

[dgv_vimeo_video id=”808643403″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews