Damoh News : आचार संहिता के बाद एक्टिव मोड में पुलिस, कार से बरामद हुई 11 पेटी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

damoh news

Damoh News : लोकसभा चुनाव के लिए आचार सहिंता लागू होते ही अब सूबे में पुलिस एक्शन मोड़ में है। और ताबड़तोड़ कार्यवाहियों को अंजाम देने में जुटी है। प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने सड़को पर आकर शराब की तश्करी पर नकेल कसने की कोशिश की है। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जब पुलिस ने एक कार से 11 पेटी अवेध शराब जब्त करने के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पथरिया थाना क्षेत्र की जेरठ चौकी को सूचना मिली थी कि एक कार के जरिये शराब की तश्करी की जा रही है तो पुलिस ने जाल बिछाया और आखिरकार इस कार तक पुलिस पहुंच गई जब तलाशी ली गई तो कार अवेध शराब से लबालब भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने कार उसमे रखी अवेध शराब जब्त करने के साथ तशकरो से पूँछतांछ की और मामला दर्ज किया है। जब्त की गई शराब की कीमत 53 हजार है।

[dgv_vimeo_video id=”924603347″]

बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले मार्च क्लोजिंग के चलते शराब के दाम कम हो रहे हैं लिहाजा चुनाव में सस्ती शराब उपलब्ध हो इसके लिए स्टॉक बनाया जा रहा है ताकि सस्ती शराब का इस्तेमाल चुनाव में हो सके। फिलहाल इन तस्करों से पतासाजी करके पुलिस बड़े स्टॉक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”924603148″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews