
Damoh News : सागर संभाग के नवागत कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत पदस्थापना के बाद पहली बार संभाग की कमान संभालने के बाद दमोह पहुंचे। जहां पर उन्होंने विशेष रूप से जल जीवन मिशन, लाडली बहना योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं को धरातल पर सही तरीके से क्रियान्वयन कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
[dgv_vimeo_video id=”819089675″]
[dgv_vimeo_video id=”819089882″]
अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
कमिश्नर रावत ने कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए शासन की गाइडलाइन के मुताबिक प्रगति हासिल करने की बात भी कही। वही मीडिया के द्वारा इस वर्ष शालेय शिक्षा विभाग के लिए एनआरएलएम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली स्कूल की यूनिफार्म में हुए बंदरबांट पर सवाल किया गया तो कमिश्नर सागर ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”819086796″]
लेखक के बारे में
