Damoh News : गुम हुए मोबाइल तलाश कर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरों पर मुस्कान, 50 फोन उनके मालिकों को सौंपे

Damoh News : गुम हुए मोबाइल तलाश कर पुलिस ने लौटाई उदास चेहरों पर मुस्कान, 50 फोन उनके मालिकों को सौंपे

Damoh News : दमोह की साइबर सेल की टीम इन दिनों बेहतर काम कर रही है और वह आम लोगों के गुम हुए मोबाइल को ट्रेस करने के बाद पकड़कर के पीड़ितों को लौटाने का काम कर रही है। जिससे न केवल मोबाइल फोन खो चुके पीड़ित लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ रही है। बल्कि वह पुलिस को धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं।

दरअसल, प्रतिदिन ही लोगों के हाथ से उनके एंड्राइड मोबाइल किसी न किसी कारण से गुम हो जाते हैं। ऐसे में वे पुलिस में शिकायत करते हैं तो पुलिस की साइबर सेल टीम उन्हें विभिन्न तकनीकों के माध्यम से खोजती है और ना केवल खोजती है बल्कि वह मोबाइल मिलने के बाद पीड़ित लोगों को लौटाती भी है।

[dgv_vimeo_video id=”798474979″]

खोए व गुमशुदा 50 मोबाइलों बरामद कर लौटाए गए

ऐसे में दमोह जिला मुख्यालय पर दमोह के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बीते महीने से अब तक करीब 50 मोबाइल जिनकी कीमत करीब ₹7500000 है। मोबाइल मिलने के बाद लौटाए गए हैं। ऐसे में पुलिस के द्वारा किया गया यह कार्य निश्चित ही सराहनीय कहा जा सकता है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”798474755″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews