
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चोरी की एक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और इस घटना ने चोर के हौसलों की गवाही भी दी हैं जब बेखोफ चोर ने बीच बाजार वो भी दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दिया और एक लाख 14 हजार लेकर फरार हो गया। दमोह शहर के कचोरा मार्केट में फ्रूट्स के थोक व्यापारी अमन यादव की दुकान पर ये घटना घटी, यहाँ लगे सीसीटीवी में सब कुछ कैद हो गया है।
दरअसल अमन अपनी दुकान में बैठे थे और कुछ पल के लिए वो पड़ोस की दुकान पर केले का सौदा करने गए लेकिन जब लौटकर आये तो उनका काउंटर टूटा था और रुपये गायब थे। जब सीसीटीवी खंगाला तो अब देखिए चोर ने महज 15 सेकेंड में ये बड़ा हाँथ साफ क़िया। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है की एक शख्स काफी देर से दुकान के आसपास खड़ा है उसकी नजर अमन यादव की दुकान पर थी।
[dgv_vimeo_video id=”1036012412″]
जांच में जुटी पुलिस
जैसे उसे मालूम था कि काउंटर में बड़ी रकम रखी हुई है। जरा सी देर के लिए दुकान से बाहर आया दुकानदार और बिना किसी डर के ये शख्स दुकान में गया और सीधा काउंटर तोड़ा रुपये निकाले और जो जैकेट वो पहनें था उसके अंदर नोट भरे और चलता बना। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए और अब कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1036012621″]
