Betul News : जंगली सांभर के बच्चे को कुत्तों ने किया घायल, एक घंटे बाद पहुंचे वनकर्मी

वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अब घायल सांभर की क्या स्थिति है? उसे फारेस्ट की टीम कब तक तलाश पाती है, और इलाज करा पाती है।
damoh news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक मामला सामने आया है। जहां गुरुवार शाम जंगल से एक सांभर का बच्चा अचानक शहर में आ गया। वहां पर कुत्तों ने सांभर पर हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला के दुर्गावार्ड का है। जहाँ वार्ड वासियों ने जब इस घटना को देखा तो उन्होंने सांभर को बचाने का प्रयास किया और कुत्तों को वहां से भगाया और सांभर को एक जगह रोक के रखा। जिसकी सूचना फॉरेस्ट कर्मियों को दी गई। जिसके 1 घंटे बाद फॉरेस्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंची, और बिना जाल के सांभर के बच्चे का रेस्क्यू करने का प्रयास किया। परंतु सांभर का बच्चा घबराकर फॉरेस्ट कर्मियों के हाथ से निकल गया।

[dgv_vimeo_video id=”939237048″]

[dgv_vimeo_video id=”939237313″]

कुत्तों के हमले से घायल सांभर का बच्चा पहले से ही घबराया हुआ था। रेस्क्यू के समय लोगों की भीड़ से और अधिक घबरा गया। जब बिना जाल के फॉरेस्ट की टीम ने सांभर का रेस्क्यू करने का प्रयास किया तो वह वहां से डर कर भाग गया। वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अब घायल सांभर की क्या स्थिति है? उसे फारेस्ट की टीम कब तक तलाश पाती है, और इलाज करा पाती है।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews