
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट की सननीखेज वारदात का खुलासा किया है, जिसमें बड़ी बात सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। वहीं, खुलासे के बाद से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि जिला आए-दिन बढ़ते अपराधों को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना ही रहता है।
दरअसल, मामला पथरिया का है। जब दो दिन पहले पेट्रोल पंप से माउजर अड़ाकर लूट की घटना सामने आई थी। जिसकी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसपर पुलिस की टीम ने तत्परता से काम करते हुए मास्टरमाइंड को ढूंढ निकाला है।
बड़ा खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कराने वाला पंप का मैनेजर ही इस घटना का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस के मूताबिक, मैनेजर धीरज पटेल ने लूट की कहानी बनाई। बता दें कि उसने दमोह में रहने वाले 2 और पथरिया के 1 साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।
टीआई ने कही ये बात
पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि फिल्मी स्टॉयल में पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारियों को खाने में नींद की दवा मिला कर बेहोश कर दिया। वहीं, उसके तीनों साथियो ने प्लान के तहत लूट को अंजाम दिया। इसके मूताबिक, घटना में लूटी गई रकम गाड़ी को भी जब्त किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”1024230885″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

