
Damoh News : दमोह जिले की आज हटा पुलिस ने रहस्यमयी वारदात का खुलासा किया है। 7 साल पहले अपहृत हुए नाबालिग बालक को हटा पुलिस ने खोज निकाला है। बालक का शव नरकंकाल के रूप में नगर के मु्क्तिधाम में ही नदी किनारे मिला। पुलिस को जिन आरोपियों पर संदेह था, जिनसे पूर्व में भी घटना के दौरान पूछताछ की गई थी लेकिन आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करके अपने आपको को बचाने में सफलता प्राप्त कर ली थी। वहीं, सात साल बाद वे ही आरोपी के रूप में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।
[dgv_vimeo_video id=”849340762″]
साल 2016 का मामला
दरअसल, 20 फरवरी 2016 को पटना निवासी कुंजी लाल मिश्रा के द्वारा हटा थाना में गुम इंसान दर्ज कराया। जिसमें बताया कि उनका 15 वर्षीय अनिकेत मिश्रा दो दिन से घर नहीं आया। बालक हटा के कमला नेहरू वार्ड में किराये के मकान में रहता था। नाबालिग बालक से जुड़ा मामला होने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 48/16 धारा 363 कायम कर खोज शुरु कर दी। बता दें कि अनिकेत आखिरी बार सतीश साहू एवं टीकाराम विश्वकर्मा के साथ देखा गया लेकिन दोनों पुलिस को गुमराह करके बच निकलें। वहीं, अनिकेत के पिता द्वारा अपने पुत्र को खोजने के लिए उच्च न्यायालय की भी शरण ली लेकिन पुत्र का कोई सुराग नहीं लग रहा था।
एसपी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर एसपी राकेश सिंह ने बताया कि हाल ही में पुलिस ने जब पुनः सतीश साहू को बुलाकर आडे तिरछे प्रश्न करके पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। मुख्य आरोपी टीकाराम विश्वकर्मा के अवैध संबंधों की जानकारी बालक को लग गई थी। बालक वह जानकारी किसी को बता न दें। इस कारण उसने बच्चे की हत्या कर दी और लाश को नदी किनारे दफन कर दिया था। आरोपी द्वारा बताए स्थान पर जब पुलिस ने कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष खुदाई की तो वहां नर कंकाल मिला। शव में कुछ हड्डीयां ही शेष रह गई थी। सतीश साहू ने टीकाराम विश्वकर्मा के द्वारा चाकू से हत्या करना बताया। पुलिस ने टीकाराम विश्वकर्मा को भी धर दबोचा। दोनों के पास से कुछ साक्ष्य भी प्राप्त कर किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
[dgv_vimeo_video id=”849340076″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

