दमोह में मवेशी तस्करी का बड़ा मामला, पुलिस ने जब्त किया 300 बकरों से भरा ट्रक

मामला दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर बायपास के पास का है। जब हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को ये जानकारी मिली कि मवेशियों से भरा एक ट्रक यहां से गुजर रहा है
दमोह में मवेशी तस्करी का बड़ा मामला, पुलिस ने जब्त किया 300 बकरों से भरा ट्रक

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अपराधों की संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही। यहां एक के बाद एक अपराधी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है। जब पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरा एक ट्रक जब्त किया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बकरों से भरा ट्रक जब्त

दरअसल, मामला दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर बायपास के पास का है। जब हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को ये जानकारी मिली कि मवेशियों से भरा एक ट्रक यहां से गुजर रहा है। तब गौ सेवकों की टीम बायपास पर पहुंची और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो इसमें गौवंश तो नहीं, लेकिन बकरियां पाई गई। जब इनकी गिनती की गई, तो इसमें 300 बकरे थे, जिनमें से 2 बकरे मरे हुए पाय गए।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और देहात थाना पहुंची, जहां पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रक ड्राइवर के मूताबिक, वो कालपी महाराष्ट्रा से हैदराबाद जा रहा था, तभी उसे रास्ते में रोका गया था। पुलिस के मूताबिक, इस ट्रक में भरे हुए बकरों के दस्तावेज सही नहीं मिले हैं। वहीं, नियमों के खिलाफ जाकर क्षमता से अधिक जानवर भरे गए थे। इसपर कार्रवाई की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1012729295″]

[dgv_vimeo_video id=”1012729956″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews