दमोह : बहन से छेड़खानी का विरोध कर रहे भाई को बदमाश ने उतारा मौत के घाट

indore news

Damoh Murder : मध्यप्रदेश के दमोह में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहा था, छेड़खानी करने वाले बदमाश ने लड़की के भाई को ही मौत के घाट उतार दिया, बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार युवक की बहन को परेशान कर रहे थे, घायल भाई को जिला अस्पताल से उसे जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

 छेड़खानी का भाई ने किया था विरोध

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के किल्लाई नाका चौराहे का है। बताया गया कि किल्लाई नाके के पास क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले 18 वर्षीय जय सिंह पिता विक्की ईसाई की बहन को निगरानीशुदा बदमाश प्रफुल्ल कश्यप परेशान करता था। बहन ने यह बात भाई जय को बताई जिसके बाद इसी सिलसिले में जय बात करने प्रफुल्ल के पास पहुंचा, इसी से नाराज होकर प्रफुल्ल ने जय को पीछे से चाकू मार दिया और भाग गया। जय वहीं गिर पड़ा। उसे गणेश पटेल घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और उसके घरवालों को सूचना दी। हालत नाजुक होने पर घायल को जबलपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस तलाश रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews