दमोह : मध्यप्रदेश नेताओं पर चढ़ा फिल्म पुष्पा के गाने का खुमार

दमोह : मध्यप्रदेश नेताओं पर चढ़ा फिल्म पुष्पा के गाने का खुमार

दमोह, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के नेताओं पर इस समय फिल्म पुष्पा के गाने का खुमार अब सर चढ़ने लगा हैं अभी हाल ही में शहर कांग्रेस अध्यक्ष फिल्म के श्रीवल्ली गाने पर डांस करते नजर आए वहीं वहीं भाजपा नेता भी फिल्म के डॉयलॉग बोलते दिखे।

यह भी पढ़े…कर लें तैयार अपनी विशलिस्ट ! फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल होंगे कल से शुरू , कपड़ों पर होगी 80% तक की छूट

हम आपको बता दें कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस वीडियो में वो सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के सिगनेचर स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। ये बात अलग है कि वह अभिनेता की तरह उनके डांस स्टेप नहीं आ रहा, मगर उनका यह अंदाज लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”672731906″]

यह भी पढ़े…Jabalpur: पुलिस की गिरफ्त में लुटेरी दुल्हन, लूट को अंजाम देने का तरीका सुनकर हर कोई हैरान!

दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त दोनों नेताओं के ये वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं कांग्रेस नेता यशपाल ठाकुर को टक्कर देते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह फिल्म का एक फेमस डायलॉग – केशव! मैं यहां आया था गाड़ी में बैठकर, अब जाऊंगा भी गाड़ी में बैठकर। वरना में यहां से हिलने नहीं वाला। इज्जत का सवाल है, झुकेगा नहीं.. बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”672756131″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews