दबंग विधायक रामबाई का डांस वीडियो वायरल, जमकर किया डांस

दबंग विधायक रामबाई का डांस वीडियो वायरल, जमकर किया डांस

दमोह, गणेश अग्रवाल। पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई (BSP MLA Rambai) आये दिन चर्चाओं में रहती हैं। अक्सर ही उनके कारनामे सुर्खियां बटोरते हैं। तीन दिन पहले ही दबंग विधायक रामबाई सिंह के पति गोविन्द सिंह के खिलाफ कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए उन्हें कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है जिसे लेकर रामबाई की चिंता बढ़ सकती है, लेकिन इसी बीच उनका एक डांस वीडियो (dance video) सामने आया है जिसमें वो खूब मगन होकर डांस कर रही हैं।

दरअसल सोमवार को रामबाई की बेटी मेघा का बीसवां जन्मदिन था जिसको लेकर रामबाई के दमोह निवास पर परिवार के लिए पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में विधायक ने जमकर डांस किया। पूरे परिवार के साथ रामबाई का डांस देखते ही बन रहा है। बाकयदा डीजे की धुन पर, कुछ फिल्मी कुछ लोकगीतों और लोकगीतों में राजनैतिक गीतों पर रामबाई ने खुलकर डांस किया और फिर वीडियो भी वायरल किये गए। हालांकि कोर्ट के आदेश में बाद रामबाई के पति गोविन्द सिंह सामान्य रूप से भी नज़र नही आ रहे हैं और सोमवार रात बेटी के जन्मदिन पर भी वो तस्वीरों में दिखाई नहीं दिये। बता दें कि हटा एडीजे कोर्ट ने गोविन्द सिंह को 21 जनवरी के पहले कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है। बहरहाल ऐसे दौर में भी जब पति पर संकट मंडरा रहा है, तब भी विधायक ने बेटी के जन्मदिन की खुशियों पर ग्रहण नहीं लगने दिया। अब ये वीडियो चर्चाओं में हैं और वायरल हो रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews