
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जब यहाँ जंगल में 45 साल के युवक का शव बरामद हुआ है जिसे जानवरों ने नौंच-नौंच कर क्षत विक्षत कर दिया है। दरअसल कल रात जिले के नोहटा थाने में सूचना मिली कि अभाना के पास सिद्ध बाबा की पहाड़ी से लगे जंगल मे एक लाश पड़ी है। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित किया गया रात में कार्रवाई नहीं हो पाई तो सुबह से पुलिस टीम फारेंसिक टीम के साथ जिले के आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। मृतक के पास से उसका आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त कटनी जिले के स्लीमनाबाद निवासी नरेंद्र नोनिया के रूप में हुई और पुलिस ने इस आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नरेंद्र दमोह जिले के खाँचारी का रहने वाला है लेकिन उसका आधार कार्ड कटनी जिले का है। वर्तमान में वो अपने परिवार के साथ भोपाल में रहता है और मजदूरी करता है। 12 तारीख को नरेंद्र दमोह आया था उसके साथ उसकी पत्नी भी थी और उसके बाद वो दोनों चले गए। नरेंद्र की पत्नी फिलहाल भोपाल में है और नरेंद्र की लाश दमोह के जंगल मे मिली है और मौत रहस्य बन गई है। लाश के पास से एक ज़हर का डिब्बा भी मिला है जिससे जहरखुरानी की संभावना भी लग रही है, लाश पहली नजर में तीन से चार दिन पुरानी लग रही है ओर शव को जानवरो ने नुक्सान पहुंचाया है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम बारीकी से जाँच कर रही है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नरेंद्र जंगल मे कैसे आया और ये हत्या है या आत्महत्या ये रहस्य बना हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”903724106″]
एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा के मुताबिक फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”903733799″]
[dgv_vimeo_video id=”903734143″]
