DGP के नशा मुक्ति अभियान को पलीता लगाता पुलिस प्रशासन, सिर पर रखकर शराब बेच रही महिला का वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश का शराब माफिया अब तस्करी के लिए महिलाओं का उपयोग भी करने लगा है, दमोह से एक हैरान करने वाला वीडियो आया है जिसमें एक महिला सिर पर प्लास्टिक का टब है उसके ऊपर हरा चारा है शक होने पर जब उसे देखा गया तो उसमें कच्ची शराब मिली ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की है।
Damoh Police

मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया DGP कैलाश मकवाना के निर्देश पर पूरे प्रदेश में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस के आला अधिकारी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित और जागरूक कर रहे हैं लेकिन प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है जहाँ खुले आम शराब बेची जा रही है, यहाँ महिलाएं सिर पर पलास्टिक के टब में शराब बेच रही हैं और पुलिस मौन है

सूबे के दमोह जिले के झरौली गांव से जो तस्वीर सामने आई है वो इलाके में शराब के चलन, नशे की गिरफ्त में लोग और शराब की तस्करी की बड़ी गवाही दे रही है। कोई महिला सिर पर प्लास्टिक का टब और उसके ऊपर चारा रखे दिखाई देगी तो क्या आप सोच सकते हैं कि वो शराब की तस्करी कर रही है.. नहीं, लेकिन झरौली गांव से सामने आया एक वीडियो आपको हिला कर रख देगा। वायरल हुआ वीडियो इसी गांव के शख्स ने बनाया और पुलिस के साथ सोशल मीडिया पर वॉयरल किया।

सिर पर प्लास्टिक का टब, ऊपर चारा नीचे शराब  

अब जरा देखिए कि कैसे गांव की गलियों में एक महिला सिर पर टब रखे है उसमें चारा रखा है और जब एक चबूतरे पर उसने टब को रखा और चारा हटाया गया तो उसमें कच्ची शराब की थैलियां रखी हुई थी, वीडियो बनाने वाले शख्स ने इस महिला के ही एक परिजन को बुलाया सच्चाई दिखाई और जब परिजन ने महिला से सवाल किया तो उसने साफ बताया कि ये शराब वो जबलपुर लेकर जा रही है। मामला साफ हुआ कि ये शराब महिला के जरिए तस्करी करा कर दूसरे जिले जबलपुर भेजी जा रही थी।

शराब तस्करी के लिए महिलाओं का उपयोग 

दरअसल दमोह जिले के तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र का झरौली गांव अवैध रूप से कच्ची जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री के लिए पहले से ही बदनाम है और अब इस इलाके में कच्ची शराब बनाने का कारोबार बढ़ा है वहीं शराब माफिया  अवैध शराब की तस्करी के लिए भी यहां के लोगों, खास तौर पर महिलाओं का उपयोग करने लगा है।झरौली के लोग अपने इलाके ने नशे के कारोबार से खासे परेशान है, यहां की महिलाएं कहती है कि कच्ची शराब ने स्थिति बिगाड़ दी है युवा और अधेड़ उम्र के लोग शराब के नशे के आदी है औऱ ये कच्ची शराब पीकर रोज उत्पात मचाते हैं।

पुलिस को सब मालूम, पता नहीं क्यों मौन 

प्लास्टिक टब में शराब की तस्करी पर स्थानीय लोग कहते है कि बड़े पैमाने पर इसी तरह से शराब की तस्करी हो रही है और गरीब आदिवासी महिलाओं के जरिये ये काम कराया जा रहा है। इस मामले से तेन्दूखेड़ा की पुलिस भी वाकिफ है, थाना प्रभारी की माने तो झरौली में लंबे समय से कच्ची शराब के निर्माण की शिकायतें आती है और कई कार्यवाही भी की गई है, अब जो प्लास्टिक टब में सब्जी भाजी की आड़ लेकर वीडियो सामने आया है उसे लेकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बहरहाल दमोह जिले के तेन्दूखेड़ा पुलिस थाने के झरौली गांव की इस तस्वीर ने साफ़ कर दिया है कि शासन के किसी भी अभियान को सफल बनाने या पलीता लगाने वाले सरकारी मुलाजिम ही होते हैं फिर यहाँ तो पुलिस ही अपने विभाग के मुखिया के अभियान को तबज्जो नहीं दे रहा ये चिंता का विषय है।

[dgv_vimeo_video id=”1104695222″]

[dgv_vimeo_video id=”1104695274″]

[dgv_vimeo_video id=”1104695334″]

[dgv_vimeo_video id=”1104695398″]

[dgv_vimeo_video id=”1104695445″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews