दमोह के वृद्धाश्रम में मनाई गई दिवाली, कलेक्टर, सांसद सहित नेताओं ने बुजुर्गों के संग बिताए यादगार लम्हे

बुजुर्ग अपने बीच सांसद और अन्य नेताओं को पाकर भावुक हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत सबने दीप जलाकर की। इस अवसर पर बुजुर्गों को मिठाई, कपड़े और उपहार बांटे गए।
Damoh News

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ओर पूरे देश में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है वहीं, दूसरी ओर दमोह में इस खास अवसर पर अलग नजारा देखने को मिला है। इस अनूठे दृश्य ने सभी को भावनात्मक कर दिया है। इस दिवाली बुजुर्गों के बीच अलग तरह का उमंग देखने को मिल रहा है।

दरअसल, दमोह के वृद्धाश्रम में दीपोत्सव के दिन सुबह-सुबह सांसद राहुल लोधी, पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर सुधीर कोचर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल बुजुर्गों से मिलने पहुंचे।

भावनात्मक पल

बुजुर्ग अपने बीच सांसद और अन्य नेताओं को पाकर भावुक हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत सबने दीप जलाकर की। इस अवसर पर बुजुर्गों को मिठाई, कपड़े और उपहार बांटे गए। इसके साथ ही सबने मिलकर आतिशबाजी भी की।

बिताए यादगार लम्हे

इस मौके पर सांसद राहुल लोधी और कलेक्टर सुधीर कोचर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। समाज के इन बुजुर्गों को इस तरह के अवसरों की खास जरूरत होती है, ताकि वे भी खुशियों का हिस्सा बन सके। इसलिए आज उनकी कमी को हमने पूरा किया है।

[dgv_vimeo_video id=”1025007642″]

[dgv_vimeo_video id=”1025007907″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews