दमोह जिले के सौरई गांव विस्फोटक घटना से लोगों में भय, पुलिस को दी गई सूचना

दशहत में आए लोगों ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की, तो समझ आया कि ये पटाखे की विस्फोट नहीं, बल्कि देशी बम था। आनन-फानन में तुरंत सूचना केरबना चौकी पुलिस को दी गई।
Damoh News

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक घटना सामने आई है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इलाके में विस्फोटक और देशी बम से दहशत है। पहले लोगों को लगा कि यह दीवाली के पटाखों की आवाज होगी, लेकिन विस्फोट बहुत तेज था। लिहाजा लोगों ने आवाज आने वाली जगह को देखा, तो एक बैल मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि एक भैंस का जबड़ा फटा हुआ था।

दरअसल, घटना बटियागढ़ थाने की केरबना चौकी के तहत आने वाले सौरई गांव का है। जब खेत से विस्फोट की आवाज आई थी। उस समय जानवर इसके आसपास ही घूम रहे थे। इससे लोग घबरा गए है।

पुलिस को दी गई सूचना

दशहत में आए लोगों ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की, तो समझ आया कि ये पटाखे की विस्फोट नहीं, बल्कि देशी बम था। आनन-फानन में तुरंत सूचना केरबना चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की इस मामले में अनदेखी के बाद से लोगों में डर और भी बढ़ गया है। लोगों को भय सता रहा है ऐसी घटना उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है।

ग्रामीणों में दहशत

वहीं, पशु मालिक मलखान सिंह के अनुसार, वह अपने पालतू जानवरों को हर दिन की तरह खेत के पास चरा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में बारूद और अन्य विस्फोटक पदार्थ पहले भी देखे गए हैं और अब एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें दो मवेशी घायल हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1027163050″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews