मज़दूरों के माथे पर मार्कर से “मुझसे दूर रहें” लिखने वाली महिला अधिकारी लाइन अटैच

मज़दूरों के माथे पर मार्कर से “मुझसे दूर रहें” लिखने वाली महिला अधिकारी लाइन अटैच

दमोह/गणेश अग्रवाल

एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर हुआ है और उत्तर प्रदेश से पलायन कर आए लोगों के माथे पर मार्कर से “मुझसे दूर रहना” लिखने वाली महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह गौरिहार थाना के चंद्रपुरा का मामला है। ये मजदूर उत्तर प्रदेश से छतरपुर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी मजदूर के माथे पर मध्यप्रदेश पुलिस ने लिख दिया लॉकडाउन का उलंघन किया मुझसे दूर रहना।महिला सब इंस्पेक्टर अमिता अग्निहोत्री पर यह लिखने का आरोप था।बताया जा रहा है वे गौरिहार थाना में महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है।

छतरपुर में लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश से आने वाले कुछ लोगों के साथ एक महिला अधिकारी द्वारा किये अमानवीय कृत्य पर अब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के आला अधिकारियो ने इसपर संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाया है। सागर रेंज के आईजी के ने बताया कि उक्त महिला पुलिस अधिकारी को लाइन अटैच कर दिया गया गया है। बता दें कि एक महिला उपनिरीक्षक ने उत्तर प्रदेश से आने वाले कुछ लोगों की चैकिंग के दौरान उन्होने उन लोगों के माथे पर लिख दिया था कि ये लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और इनसे दूर रहें।

आईजी सागर रेंज अनिल शर्मा ने कहा है कि पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर है लेकिन पुलिसकर्मी इस बात का ध्यान रखे कि कहीं कोई अमानवीयता ना हो।आईजी ने प्रेस के लिए भी साफ किया कि मीडिया कर्मियों के लिए कोई रोकटोक नही है वहीं धर्म स्थल पूरी तरह से बन्द कर दिए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews