दमोह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा – PDA गठबंधन सरकार बनाने में करेगा महत्वपूर्ण भूमिका अदा

akhilesh yadav

MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर के राजनीतिक हस्तियों का दमोह जिले में आगमन होना लगातार जारी है। दमोह जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन हुआ। उन्होंने समाजवादी पार्टी के दमोह और हटा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। खजुराहो से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दमोह पहुंचे अखिलेश यादव का हेलीपैड पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। तो वहीं रास्ते में यादव महासभा के परम यादव द्वारा भी अखिलेश यादव का सम्मान किया गया। सभा स्थल पर पहुंचे अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मौका दिए जाने की बात कही।

इंडिया गठबंधन की ताकत बनेगी PDA

अखिलेश यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि PDA गठबंधन सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। I.N.D.I.A से बाहर होने तथा PDA गठबंधन के सवालों पर भी उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अगर आपने पहले सपा के सिद्धांत को जानना होगा तो हमने पहले ही कह दिया था कि इंडिया गठबंधन की ताकत PDA बनेगी और पीडीए ही है जो इंडिया या किसी भी गठबंधन को ताकत देगा। मुझे उम्मीद है कि धीरे-धीरे देश में जो माहौल बन रहा है। वह पीडीए के पक्ष में है पीडीए की ताकत बीजेपी को दिल्ली से हटाने में काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भाई इस देश को बीजेपी से बचा सकते हैं भाजपा तो बेईमानी करके विधायकों को लूट के सरकार बनती है।

[dgv_vimeo_video id=”881625624″]

जाति जनगणना की मांग

आगे उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इसका उदाहरण सभी ने देखा है उस समय सपा की एक सीट थी जिसे कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद की थी। मध्य प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की अधिक सीट आएगी। जब उनसे पूछा कि उनकी पार्टी किसका समर्थन करेगी। तो उन्होंने कहा कि जो जाति का जनगणना कराएगा पिछड़ों को 27% आरक्षण देगा हम उसके साथ जा सकते हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”881626398″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews