Ganga Jamuna School मामले में बड़ा खुलासा, वीडियो वायरल

Ganga Jamuna School मामले में बड़ा खुलासा, वीडियो वायरल

Ganga Jamuna School Damoh News : दमोह से बड़ी खबर सामने आई थी, जहां स्कूल के पोस्टर में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहने दिखाया गया था। हिंदू छात्राओं के हिजाब पहनने के आरोप लगने के बाद हिंदू संगठन द्वारा इस मामले में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। जिस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए थे। गृह मंत्री के आदेश के साथ सीएम ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई थी। वहीं, एक बार फिर मामले में स्कूल में चल रहे कार्यक्रम के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”833574076″]

देखें वीडियो

बता दें कि यह वायरल वीडियो स्कूल में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस और अन्य समारोहों के हैं। जिनमें स्कूली बच्चियां बाकायदा हिजाब पहनकर स्टेज पर अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं। जिसमें मुस्लिम बच्चियों के साथ हिन्दू लड़कियों के नाम भी लिए जा रहे हैं लेकिन तमाम लड़कियां हिजाब पहने हैं और मुस्लिम पद्धति के तहत अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इन वीडियोज को लेकर लोग स्कूल प्रबन्धन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”833570581″]

[dgv_vimeo_video id=”833571589″]

शिक्षण संस्था की मान्यता निलम्बित

वहीं, कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश बाल आयोग की टीम ने अपनी जांच में गंभीर खामियां पाई है। इसलिए म.प्र. माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं की मान्यता नियम 2017 (7) (1) के तहत उक्त अशास शिक्षण संस्था की मान्यता तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दी गई है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews