दीपावली पर दमोह पुलिस को तोहफा, नए घर में प्रवेश करेंगे पुलिस आरक्षक

पिछले 10 वर्षों से जिन विभागीय कर्मचारियों को मकान का आवंटन नहीं हुआ था स्वीकृति मिलते ही नवनिर्मित 54 मकान का अस्थाई आवंटन कर दिया गया है।
damoh Police constable house

Damoh News : दमोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस आरक्षकों को दीपावली के अवसर पर 54 मकानो का आबंटन किया गया है जिसमें वरीयता के अनुसार पिछले 10 वर्षों से जिन विभागीय कर्मचारियों को मकान का आवंटन नहीं हुआ था स्वीकृति मिलते ही नवनिर्मित 54 मकान का अस्थाई आवंटन कर दिया गया है।

दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मकानो के आवंटन में आवेदन की वरीयता के आधार एवं अन्य बातों का ध्यान रखा गया है, फिर भी जिनको दावा आपत्ति है वह 7 दिन में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है नवनिर्मित मकान के अस्थाई आवंटन को लेकर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

[dgv_vimeo_video id=”1024789194″]

[dgv_vimeo_video id=”1024786835″]

पुलिस अधीक्षक ने आरक्षकों को दी शुभकामनाएं

अब किराए के या अन्य मकानों में ना रहकर वह स्वयं के मकान में परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे। दमोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा मकान पाने वाले आरक्षकों को शुभकामनाएं भी दी गई।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1024787097″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews