
इस समय पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है, भक्त भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना में लीन है इसी बीच एमपी के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आई है यहाँ एक शिव मंदिर परिसर में स्थित बाबड़ी के पास की जमीन के अंदर से भगवान श्रीगणेश और नंदी की दो प्राचीन मूर्तियां निकली हैं। खास बात ये है कि मूर्तियों को निकालने के लिए भगवान ने एक भक्त को सपना दिया जिसके बाद मंदिर समिति ने जेसीबी मशीन से खुदाई कराई और फिर चमत्कार हो गया
दरअसल जिले के देहात थाना के अंतर्गत आने वाले नरसिंहगढ़ इलाके में एक प्राचीन मंदिर है और समय के साथ ये मंदिर जीर्ण शीर्ण हो रहा है, रामबाग स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पिछले दो सालों से जीर्णोद्धार का काम चल रहा है और मंदिर को सवारा जा रहा है, इसी मंदिर की समिति के एक सदस्य कैलाश मिश्रा को पिछले कुछ दिनों से सपना आ रहा था कि मंदिर परिसर में बनी बाबड़ी के पास जमीन में भगवान गणेश और नंदी की मूर्तियां है।
भक्त को सपने में जो जगह दिखाई दी वहीं से निकली मूर्तियां
उन्होंने कई बार इस मामले को लेकर समिति ने बातचीत की लेकिन मामला टलता गया मगर गणेश चतुर्थी के दिन समिति ने भी सपने के आधार पर जमीन से मूर्ति निकालने का निर्णय लिया और जिस जगह के बारे में मिश्रा को सपना आ रहा था वहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और खुदाई का काम जेसीबी मशीन से शुरू किया गया। काफी खुदाई के बाद मजदूरों ने जब हाथ से खुदाई की तो जमीन के भीतर से सपने के मुताबिक दो मूर्तिया निकली है जिनमें एक भगवान श्री गणेश और दूसरी नंदी महाराज की प्रतिमाये हैं।
मूर्तियां मिलने को श्रद्धालु मान रहे चमत्कार
देखने मे ये दोनों प्रतिमाएं प्राचीन काल की लग रही है और इनके मिलने के बाद लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। जैसे ही इलाके के लोगों को इस बात की जानकारी मिली कि जमीन के अंदर से प्रतिमाएं निकली है लोगों का हुजूम दर्शनों के लिए मंदिर में जमा हो गया। समिति के लोगों में गणेश पर्व के दौरान मिले भगवान गणेश और नंदी को लेकर बेहद खुशी की लहर है और उन्होंने पूजा पाठ की विधि के मुताबिक दोनो प्रतिमाओं का अभिषेक पूजन भी किया है और मूर्तिया सुरक्षित स्थान पर सम्भाल कर रखी हैं।
पुरातत्व विभाग को दी मूर्तियाँ की जानकारी, मालूम चलेगा कितनी प्राचीन
लोग इसे चमत्कार मान रहे है और पूरे जिले में अब लोगों को इसकी खबर लगी है। समिति ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जमीन से प्राचीन मूर्तियों के निकलने की सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई थी, फिलहाल पुरातत्व विभाग को इस बारे में बताया गया है और आर्किलाजिकल टीम इन प्रतिमाओं की जांच पड़ताल करेगी तब ये पता चलेगा कि प्रतिमाएं किस काल की है और इनका पुरातात्विक महत्व क्या है।
[dgv_vimeo_video id=”1113854213″]
[dgv_vimeo_video id=”1113854322″]
[dgv_vimeo_video id=”1113854504″]
[dgv_vimeo_video id=”1113854603″]
[dgv_vimeo_video id=”1113854699″]
[dgv_vimeo_video id=”1113854789″]
[dgv_vimeo_video id=”1113854877″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

