
दमोह, गणेश अग्रवाल। मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद अब परिणामों पर सबकी नजर है। ऐसे में हर एक पार्टी बहुमत से जीतन की बात कर रही है। बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया (bjp leader jayant malaiya) ने भी भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है।
प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद अब तमाम नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने भी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया है। पूर्व वित्त मंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उपचुनाव में भाजपा को अच्छी सीटें मिलेंगी और भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार में काबिज रहेगी।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

