मां नर्मदा को चढ़ाई 251 मीटर लंबी चुनरी, विधायक ने विधि विधान से की पूजा अर्चना

मां नर्मदा को चढ़ाई 251 मीटर लंबी चुनरी, विधायक ने विधि विधान से की पूजा अर्चना

दमोह। गणेश अग्रवाल। दमोह विधायक राहुल सिंह द्वारा परंपराओं का निर्वहन करते हुए लगातार तीसरे साल विशाल कावड़ पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा का शुभारंभ जागेश्वर नाथ धाम से किया गया। जहां पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन करने के बाद कावड़ यात्री बरमान घाट पहुंचे। जहां से सुबह 9:00 बजे विशाल कावड़ पदयात्रा का आगाज किया गया। पदयात्रा के दौरान राहुल सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में कावड़ पदयात्री बरमान घाट से जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर की ओर रवाना हुए।

विशाल कावड़ पदयात्रा के पहले दिन सुबह 8:00 बजे 251 मीटर लंबी चुनरी विधायक राहुल सिंह सहित सभी कावड़ पद यात्रियों द्वारा मां नर्मदा को अर्पित की गई। जिसके बाद मां नर्मदा का पूजन अर्चन विधि विधान के साथ हुआ। वही इसके बाद सुबह 9:00 बजे बरमान घाट से जल लेकर कावड़ पदयात्रा शुरू की गई। इस संकल्प कावड़ पदयात्रा का भोजन विश्राम झिरा घाटी सिद्ध धाम में होगा। वही इसके बाद यह संकल्प कावड़ पदयात्रा फिर शुरू होगी। जिसका रात्रि विश्राम महाराजपुर में शाम 7:00 बजे किया जाएगा।

विशाल संकल्प कावड़ पदयात्रा के विषय में विधायक राहुल सिंह ने बताया कि उनके संकल्प के अनुसार लगातार तीसरे वर्ष यह कावड़ पदयात्रा निकाली जा रही है। जो बरमान घाट से शुरू होकर 151 किलोमीटर का सफर करते हुए जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी। जहां बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पावन जल से अभिषेक किया जाएगा। वहीं इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बरमान घाट में मां नर्मदा को 251 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने के बाद इस पदयात्रा का शुभारंभ किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews