धर्म पर अनर्गल टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

memorandum-submitted-by-people-of-hindu-organization

दमोह, गणेश अग्रवाल। हिंदू संगठन के युवाओं ने दमोह कोतवाली पहुंचकर एक अन्य समुदाय के युवक पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। साथ ही हिंदू धर्म के विषय में अनर्गल बातें पोस्ट करने की शिकायतें दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस से तत्काल ही कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी हिंदू संगठनों के द्वारा की गई है।

दरअसल,  दमोह कोतवाली थाना अंतर्गत रहने वाले एक युवक के द्वारा हिंदू धर्म पर की गई अनैतिक अनर्गल टिप्पणी के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली टीआई से मिलकर इस युवक पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग भी की है।

हिंदू संगठन के युवाओं का कहना है कि किसी व्यक्ति द्वारा लगातार ही हिंदू समाज के त्योहारों के दौरान इस तरह की टिप्पणियां कर उनकी भावनाओं को आहत किया जाता है, जिससे हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग भी करते हैं। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस से तत्काल इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews