चोरों का अलग अंदाज, लग्जरी कारों को मॉडिफाई कराया और लूटने लगे बकरी, चार आरोपी गिरफ्तार

लूटी गई 22 बकरियों की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है, ये बदमाश बकरियों को कसाई मंडी में कटवा देते थे या फिर बेच देते थे, पुलिस ने महिला के लुटे गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं ।
damoh goat theft

चोरी करने के लिए बदमाश क्या क्या तरीके अपनाते हैं कई बार ये समझ से बाहर होता है लेकिन चोरों के शातिराना तरीकों अंजाम भी जेल ही होता है, दमोह पुलिस ने ऐसे ही चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो लग्जरी कारों में बकरियों को लूट कर भाग जाते थे।

दमोह के एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के कुंजपुरा गांव में पिछले दिनों एक सनसनीखेज वारदात हुई थी इस घटना में गांव की महिला प्रेमबाई पटेल रात के वक्त अपने घर पर थी तभी चार अज्ञात लुटेरे आए और उन्होंने महिला को घर में बंधक बनाकर उसके गहने और मोबाइल फोन छीने और उसके आंगन में बंधी हुई 22 बकरिया गाड़ी में भरकर ले गए।

पन्ना जिले से पुलिस ने पकड़े बकरी लुटेरे  

महिला ने सुबह नोहटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, ये वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई। लुटेरों की इस गैंग से इलाके में दहशत भी फैल गई और लोगों को खौफ से बाहर निकालने और लुटेरों तक पहुंचने के लिए एसपी दमोह ने सख्त निर्देश दिए और विशेष टीम बनाई गई। इस टीम को सफलता हाथ लगी जब इस लुटेरी गैंग के चार सदस्यों को पन्ना जिले के पवई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

बकरियां लूटना इस गैंग की पहली प्राथमिकता

जब इस गैंग के सदस्यों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि ये गैंग दो लग्जरी कारों को अंदर से मॉडिफाई किए हुए है और ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी किया करते थे, रेकी में मिली जानकारी के बाद ये उन घरों को निशाना बनाते थे जिनमें घर के सदस्यों की संख्या कम हो और बकरिया ज्यादा हो, फिर मौका पाते ही उस घर पर धावा बोलकर लूट करने के बाद उसकी बकरिया गाड़ियों में भरकर ले जाते थे। बकरिया लूटना इस गैंग की पहली प्राथमिकता होती थी।

लूट सहित अन्य कई घटनाओं में हैं वांछित 

कटनी जिले के रहने वाले इन आरोपियों ने कबूला कि वो दमोह और आसपास के जिलों में ऐसी घटनाएं घटित करते थे और बकरिया लूटना उन्हें अच्छा लगता था। दमोह के एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि इन आरोपियों पर प्रदेश के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज है और इनमें बकरी चोरी और लूट की घटनाएं खास है। दमोह पुलिस ने पीड़ित महिला प्रेमबाई पटेल का मोबाइल फोन और 22 बकरियों के साथ दो कारें जब्त की है वहीं पुलिस इन आरोपियों की कोर्ट से रिमांड लेंगी ताकि और लूट की घटनाओं का खुलासा पुलिस कर सके।

[dgv_vimeo_video id=”1121426590″]

[dgv_vimeo_video id=”1121426727″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews