MP News: गंदगी से परेशान लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, वीडियो में देखें नगरवासियों की समस्या

MP News: गंदगी से परेशान लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, वीडियो में देखें नगरवासियों की समस्या

दमोह, आशीष कुमार जैन। MP News: दमोह (Damoh) जिले के पथरिया शहर से अब मतदान बहिष्कार की खबर सामने आई है। फिलहाल मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल जारी है और सारी पार्टियां भी अपनी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच जनता भी हक को सामने रख रही। सूबे में चल रहे निकाय चुनाव के दौरान छोटे शहरों और कस्बाई इलाकों से लगातार मतदान बहिष्कार की चेतावनी की खबरे सामने आ रही है। सिर्फ इतना ही इन चेतावनियों में सरकार के स्वच्छता अभियान की हकीकत भी सामने आ रही है।
[dgv_vimeo_video id=”726469814″]

यह भी पढ़े… लूट के आरोपी को पकड़ने गए टीआई पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला

हालांकि शहरों की हालत कुछ हद्द तक ठीक है, लेकिन कुछ गाँव और कस्बे अब भी अपनी अधूरी मांग के साथ सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बसे पथरिया शहर के लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है। यहां के वार्ड नम्बर चार के लोगों ने अपने वार्ड की गलियों में बाकायदा बैनर पोस्टर लगाकर नेताओं को वोट न मांगने की अपील करते हुए चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
[dgv_vimeo_video id=”726470045″]
[dgv_vimeo_video id=”726471099″]

यह भी पढ़े… अब टीआई आत्महत्या मामले में SIT कर रही है जांच, इंदौर पुलिस कमिश्नर ने कही ये बड़ी बात

दरअसल, इस इलाके के लोग वार्ड में नालियां न होने से परेशान है और नरकीय जीवन जी रहे हैं। ये समस्या कुछ दिनों की नही है बल्कि बीते दस सालों से सड़कों पर फैली गंदगी की वजह से लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। यहां की सड़कों ने नाली का रूप ले लिया है, तो इस वजह से बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि दस सालों में अधिकारियाओं और नेताओं से लगातार शिकायतें करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई। इसलिए लोगों ने मतदान बहिष्कार करने का फैसला लिया है। यहां के लोग वोट मांगने आ रहे नेताओं से भी दो टूक कहा रहे हैं कि “जब तक नाली और सफाई का इंतज़ाम नही होगा लोग मतदान नही करेंगे।”
[dgv_vimeo_video id=”726470295″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews