
दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश के दमोह में नगर निकाय चुनाव (MP Urban Body Elections) जारी है। यहाँ चल रहे नगर पालिका चुनाव के मतदान के दौरान फुटेरा वार्ड में फर्जी मतदान को लेकर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के समर्थक आपस मे भिड़ गए और इस भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों से जमकर पत्थरबाजी हुई। हालांकि मौके पर पुलिस बल ने पहुँच कर मामले को कंट्रोल कर लिया है, लेकिन इलाके में दहशत अब भी फैली नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक इस विवाद में पथराव के घरों की खिड़कियां टूट चुकी है और भाजपा समर्थकों ने काँग्रेस प्रत्याशियों को बड़े आरोप लगाए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”727334218″]
यह भी पढ़े… ग्वालियर में बारिश ने रोकी मतदान की रफ्तार, पोलिंग बूथ पानी से लबालब, EVM बचाते दिखे कर्मचारी
दरअसल, भाजपा समर्थकों का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी फर्जी वोटिंग करा रहे हैं और उन्होंने ही यह पथराव भी करवाया है, हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। वहीं मध्यप्रदेश के कई भागों से मतदान के दौरान विवाद की खबर सामने आ चुकी है।
[dgv_vimeo_video id=”727334873″]
दरअसल, बुधवार को दोनों पक्षो के बीच शुरू में बहस हुई और बाद में इस बहस ने अहिंसा का रूप ले लिया और पथराव शुरू हो गया। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की पथराव दोनों तरफ से था या केवल काँग्रेस समर्थकों की तरफ है। इस वारदात में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला घायल हो चुकी है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुँच चुका है और हालातों को काबू में लिया गया है। इस घटना के कारण करीब आधा घंटा तक मतदान प्रभावित रहा है, लेकिन अब लोग मतदान करने जा रहे हैं।

