
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (gwalior) में आज सुबह से मतदान की गति प्रत्याशियों और पार्टियों की आशानुरूप तेजी नहीं पकड़ पाई लेकिन अचानक बारिश ने तेजी पकड़ लिए। झमाझम हुई बारिश ने सड़कों के साथ साथ मतदान केंद्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ग्वालियर में दिन के समय अचानक मूसलाधार बारिश और तेज हवा शुरू हो गई। जिसके चलते मतदान केंद्र पानी में डूब गए और टेंट उड़ गए।
ग्वालियर के वार्ड नंबर 54 का शिवाजी भवन मतदान केंद्र पानी में डूब गया। मतदान केंद्र का बाहरी हिस्सा ही नहीं अंदर भी पानी भर गया। मतदान केंद्र की जर्जर छत में से पानी टपकने लगा। पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारी EVM मशीन को बचाते दिखाई दिये।
[dgv_vimeo_video id=”727330568″]
कुछ देर तेज बारिश होने के बाद थम गई लेकिन मतदान केंद्रो में पानी भरा होने के कारण मतदान करने आये मतदाता परेशान होते दिखे और प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते दिखाई दिये।
[dgv_vimeo_video id=”727331009″]
