MP में नीलगाय का शिकार, वन अमला जाँच में जुटा

वन विभाग को सूचना मिली तो उड़नदस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
damoh forest department

MP News : दमोह जिले के मड़ियादो इलाके से बड़ी खबर सामने आई है यहाँ तीन लोगों के द्वारा जंगल से एक नीलगाय का शिकार किये जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग को सूचना मिली तो उड़नदस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि पन्ना टाईगर रिजर्व के मड़ियादो बफर जोन से लगे पाली फारेस्ट बीट में एक नीलगाय के शिकार किये जाने की खबर वन अमले को मिली तो अमला हरकत में आया और फिर आसपास के इलाकों में फारेस्ट टीम ने दबिश दी तो एक घर से नीलगाय का मांस और उसका कटा हुआ सिर बरामद किया गया है।

वन अमले ने मांस और सिर को जब्त कर जांच के लिए भेजा

वन अधिकारियों के मुताबिक नीलगाय के शिकार में तीन लोगों का हाथ है, जिन्होंने जंगल से शिकार करके उसे पका कर खा लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार है, वहीं मांस और सिर को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1023706135″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews