Damoh News: नर्स का मरीज के परिजन से बदसलूकी वीडियो वायरल, अधिकारी ने जाँच कराने के दिए निर्देश

अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ का मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ क्या सलूक है उसकी बानगी ये वायरल वीडियो है।
Damoh

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले खराब स्वास्थ्य सेवाओं की खबरें अब आम हो गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल की नर्स द्वारा एक मरीज की बुजुर्ग परिजन महिला से बदसलूकी करती नजर आ रही हैं। वीडियों में नर्स और महिला के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो रही है।

तेंदुखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र का मामला

दरअसल, मामला दमोह जिले के तेंदुखेड़ा तहसील के सर्रा स्वास्थ्य केंद्र का है, जहाँ गुस्से में आग बबूला होकर नर्स द्वारा मरीज की परिजन को गाली तक दे रही है। आपको बता दें यह अस्पताल नर्सिंग स्टाफ के सहारे ही चल रहा है। यहाँ गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए जातें हैं। इसी अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ का मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ क्या सलूक है उसकी बानगी ये वायरल वीडियो है।

जाँच के बाद होगी कार्यवाही

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो जिम्मेदार अधिकारियों के भी संज्ञान में आया। ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरआर बागरी ने मामले को लेकर बताया कि वीडियो में दिख रही नर्स स्टाफ नर्स कलावती हैं, जिनको लेकर पहले भी शिकायतें मिली हैं। वहीं, अब इस वीडियो में वो बदसलूकी करती नजर आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की जाँच कराई जा रही है और जाँच के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”951471341″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews