दमोह के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल की बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मामला दर्ज

jabalpur

Damoh News : मध्य प्रदेश में बेटियों को लेकर सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को लेकर सरकार जनता में वाहवाही भी लूट रही है लेकिन इसी प्रदेश में बेटियों के साथ आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो शर्मसार कर जाता है। जिसका ताजा मामला दमोह से सामने आया है, जहां एक सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें बच्चियों के खुले में नहाने जैसे दृश्य दिख रहे हैं। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”845494047″]

कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

दरअसल, जिले के पथरिया में कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल है। जब हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में पढने वाली छात्राएं रहती हैं। तीन-चार दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर इस गर्ल्स हॉस्टल के वीडियो वायरल हुए तो हड़कंप मच गया। जिसपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने संज्ञान लिया और जांच समिति बनाई। इस बीच हॉस्टल में रहने वाली बच्चियों के परिजन भी सामने आ गए। परिजनों ने एसपी आफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद यह मामला खुलकर सामने आ गया।

[dgv_vimeo_video id=”845493314″]

बच्चियों के परिजनों ने की शिकायत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन उषा करकरे अपने पति के साथ हॉस्टल केम्पस में ही रहती हैं। हॉस्टल में सारी सुविधाएं होने के बाद भी बच्चियों को खुले में नहाने के लिए कहा जाता है और बच्चियां ये करने को मजबूर भी हुई लेकिन बीते फरवरी महीने में उनका अश्लील वीडियो बना लिया गया। आरोप है कि हॉस्टल के रसोइया और वार्डन उषा करकरे के पति ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। बच्चियों के परिजनों ने एसपी को पूरी दास्तान सुनाई। उनके मुताबिक, पहले भी इस बात की शिकायत उन्होंने जिम्मेदारों से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

[dgv_vimeo_video id=”845492964″]

पथरिया थाने में मामला दर्ज

कलेक्टर ने जांच कराने के बाद पुलिस को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को लिखा है। जिसके बाद पथरिया पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। एसपी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, कलेक्टर ने बनाई जांच समिति की रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद मामले में आई टी एक्ट, नाबालिगों पर अत्याचार पोक्सो और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”845492820″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews