
दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2021-22) में आए दिन नए नए मोड आ रहे है। जिसके कारण सरपंच संघ बहुत नाराज दिखाई दे रहा है। क्योंकि रविवार को कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव निरस्ती के अध्यादेश पर मुहर लगा चुकी है।
यह भी पढ़े… किसान आंदोलन के चलते सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त
सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने सरकार और कांग्रेस पार्टी को आड़े हांथो लिया है। सोमेश के मुताबिक चुनाव की घोषणा के बाद से ही अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और हर दिन एक नया फरमान आ जाता है। ऐसे में अब जब सरकार ने भी नया कदम उठाया है ऐसे में चुनाव टाले जा रहे हैं ये गांव की सरकार के साथ गलत हो रहा है। गुप्ता ने चेतावनी भी दी है कि यदि चुनाव को मजाक बनाया गया तो सरपंच संघ पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के साथ चुनाव का बहिष्कार भी करेगा।
[dgv_vimeo_video id=”660412714″]
