
Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। जिससे पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। दरअसल, जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाना अंतर्गत किल्लाई नाके पर स्थित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कार्यालय में 3 लाख 50 हजार से अधिक की चोरी होने का मामला सामने आया है। किल्लाई नाका स्थित इस कार्यालय में बिजली बिल जमा किए जाते थे।
[dgv_vimeo_video id=”804547448″]
लाखों की चोरी
बता दें कि चोरों ने बिजली बिल जमा किए जाने की मशीन को तोड़ कर यह लाखों की चोरी की है। इस मशीन को एटीपी मशीन कहा जाता है। जिसे चोरों द्वारा रात के समय कार्यालय का ताला तोड़कर एटीपी मशीन के लॉक को काट कर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”804547533″]
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी तब लगी जब विद्युत मंडल के कर्मचारी हर दिन की तरह कार्यालयीन समय में ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कार्यालय के बाहर के ताले टूटे हुए हैं। वहीं, एटीपी मशीन काटे जाने के बाद उसमें रखे करीब 3,50,000 भी गायब मिले। जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। साथ ही, बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”804547599″]
[dgv_vimeo_video id=”804547730″]
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

