जैन मंदिर में हुई प्रतिमाओं की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जैन मंदिर में हुई प्रतिमाओं की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले के पटेरा थाना अंतर्गत आने वाले जैन तीर्थ क्षेत्र बेला जी से गणधर भगवान की 12 प्रतिमाएं चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात यह मामला सामने आने के बाद दोपहर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने इस मामले पर जांच की। इस जैन तीर्थ पर जैन साधु विराजमान हैं, जहां पर हुई चोरी की घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं.

दरअसल, जैन तीर्थ क्षेत्र गणधर बेला जी में पूर्व के वर्षो में हुए पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान पीतल से बनी भगवान गणधर की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की गई थी। यही प्रतिमाएं यहां पर बने मंदिर में स्थापित थी, जहां पर रात के समय किसी अज्ञात चोर ने ताले आदि तोड़कर प्रतिमाएं चोरी कर ली। इस तीर्थ क्षेत्र पर सेवादारों के साथ जैन साधु एवं साध्वी निवास करते हैं।

इस मामले की जानकारी लगने के बाद तीर्थ क्षेत्र कमेटी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं पटेरा पुलिस ने इस बड़ी चोरी की घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद दोपहर में पुलिस अधीक्षक ने यहां पर पहुंचकर मामले की जांच की है। साथ ही पूछताछ करते हुए चोरी के खुलासे की बात कही है। यहां पर विराजमान जैन साधुओं ने बताया कि वह प्रतिमाएं उनके आराध्य की है, ऐसे में वे लोग बहुत दुखी है। साथ ही चोरों को पकड़े जाने की अपील करते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews