दमोह में चोरों ने घर में घुसकर बाहर निकाली अलमारी, लाखों के जेवरात और नकद लेकर हुए फरार

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दमोह में चोरों ने घर में घुसकर बाहर निकाली अलमारी, लाखों के जेवरात और नकद लेकर हुए फरार

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चोरों का आतंक देखने को मिला, जहां उनके हौसले इतने बुलंद है कि घर में लोगों के रहने के बावजूद वह अंदर घुसकर भारी भरकम अलमारी को बाहर निकाल कर सुकून से चोरी करते रहे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी लगते ही थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर चुकी है। इसके लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

तिलगुवा गांव का मामला

दरअसल, मामला सिग्रामपुर इलाके के तिलगुवा गांव का है। जब चोरों ने बेखौफ होकर भानु प्रताप सिंह के घर पर धावा बोला, उस वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। बता दें कि चोरों ने न केवल घर का सामान तहस-नहस किया, बल्कि ड्रिल मशीन की मदद से दीवार काटकर अलमारी को बाहर निकाला। इसके बाद, उसका लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, जिसकी कीमत लाखों में थी और ₹50000 नगद लेकर फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पीड़ित भानु प्रताप सिंह का कहना है कि जब उनका परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिसका पता हमें सुबह चल पाया, जब घर का सारा सामान बिखरा मिला और अलमारी में से जेवर और रुपय गायब थे।

[dgv_vimeo_video id=”1010104766″]

[dgv_vimeo_video id=”1010105015″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews