Damoh News: सावन का पहला सोमवार आज, जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब

Damoh News: सावन का पहला सोमवार आज, जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा जनसैलाब

Damoh News : 4 जुलाई से भगवान शिव के प्रिय सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में सावन के पहले सोमवार को जहां देश भर में शिव मंदिरों में श्रद्धा उमड़ रही है तो वहीं मध्य प्रदेश के दमोह जिले की प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में शिव भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिल रही है। देशभर में 13वें ज्योतिर्लिंग की मान्यता प्राप्त जागेश्वनाथ धाम में देर रात से ही देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त में शिवधाम के पट खुलते ही आस्था का सैलाब देखने को मिला। केवल इतना ही नहीं, स्वयं प्रकट शिवलिंग पर जल अर्पण करने के लिए कावड़िया भी यहां पहुंचे है। आज दिन भर में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”843777924″]

[dgv_vimeo_video id=”843778520″]

भक्तों की इच्छाएं होती है पूर्ण

बता दें कि आज सावन का पहला सोमवारी व्रत है जो कि आने वाले 31 अगस्त तक चलेगा। अधिकमास होने के चलते इस बार सावन में 4 नहीं बल्कि 8 सोमवार आने वाले हैं, जिसमें से पहला सोमवार कल है। सावन के महीने में भोलेनाथ को पूजन अर्चन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान पूजन अर्चन से भोले प्रसन्न होकर भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंवारी लड़कियों को सावन सोमवार करने से मनचाहा वर मिलता है। वहीं, सुहागिनों को ये व्रत सौभाग्य प्रदान करता है।

[dgv_vimeo_video id=”843777603″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews