नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिजन बेहाल, पुलिस जांच में जुटी

नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, परिजन बेहाल, पुलिस जांच में जुटी

दमोह| गणेश अग्रवाल| नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है| दमोह (Damoh) जिला अंतर्गत आए इस मामले के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है| वहीं पुलिस (Police) पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है| प्रथम दृष्टया नदी किनारे खेलते हुए यह हादसा होने की बात सामने आई है|

दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले आंख खेड़ा गांव में हुई सनसनीखेज वारदात के दौरान दो बच्चे करण 8 साल एवं निखिल 5 साल नदी के पानी में डूब गए| दोपहर में गांव के किनारे से बहने वाली नदी के पास पहुंचकर खेल रहे बच्चे पानी में डूब गए| देर तक घर नहीं लौटने के कारण परिजनों ने जब इन की तलाश की तो वह नदी में डूबे हुए मिले| वही तत्काल परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया| वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, तो परिजन बेहाल है| दोनों बच्चे रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews