केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दमोह की गलियों को किया सैनिटाइज

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दमोह की गलियों को किया सैनिटाइज

दमोह/गणेश अग्रवाल

भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे जहां उन्होंने दमोह जिला मुख्यालय पर सिंधी कैंप में पहुंचकर गलियों तथा कुछ सार्वजनिक धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज किया। वहीं उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए निगम कर्मियों तथा पुलिसकर्मियों का वालंटियर के रूप में सहयोग करने की अपील भी की

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद विभिन्न इलाकों में पहुंचकर कोरोना वायरस संक्रमण काल में जहां स्वयं एक वॉलिंटियर के रूप में काम कर रहे हैं, वही दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। दमोह जिला मुख्यालय पर उन्होंने सिंधी कैंप पहुंचकर एक वालंटियर के रूप में काम करते हुए विभिन्न गलियों को सैनिटाइज किया। साथ ही कुछ धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर उन्होंने सैनिटाइजिंग करते हुए युवाओं से आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आकर निगम कर्मियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वॉलिंटियर के रूप में काम करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को रात में 9 बजे प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लोग घरों को दीपक से जगमग करें तथा उन कोरोना वॉलिंटियर को सहयोग भी करें, जो पीड़ितों की सेवा में लगे हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews