केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिखाई मानवता, घायल को अपने फॉलो वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Union Minister Prahlad Patel

Damoh News : भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मानवता दिखाई और घायल बाइक सवार को अपने फॉलो वाहन से अस्पताल भेजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। बता दें कि मंत्री महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में शामिल होने हटा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार आपस में टकरा गए। जिसके बाद वहां से निकल रहे केंद्रीय मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और घायल का हालचाल जाना।

[dgv_vimeo_video id=”816483710″]

[dgv_vimeo_video id=”816484116″]

घायल को पहुंचाया अस्पताल

वहीं, घायल को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस बुलाने की बात कही लेकिन एंबुलेंस को आने में देरी हो रही थी। जिसके कारण उन्होंने तत्काल ही अपने फॉलो वाहन से घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बाद यहां लोगों का जमावड़ा लग गया क्योंकि मंत्री के काफिले में ही कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी चल रहे थे। घायल को अस्पताल ले जाने के बाद मंत्री कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए।

[dgv_vimeo_video id=”816484528″]

[dgv_vimeo_video id=”816486370″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews