
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही ज्वेलरी शॉप के मालिक को खबर की गई। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…
सराफा बाजार का मामला
दरअसल, मामला सराफा बाजार का है, जहां मेन रोड पर स्थित गुरुकृपा ज्वेलर्स की शटर खुली हुई थी। तभी गश्त कर रही पुलिस ने दुकान खुली देखी, तो पुलिस कर्मियों ने इसकी जांच की। इस दौरान पाया कि दुकान में चोरी हुई है। बता दें कि चोरी देर रात करीब 3 बजे हुई और कुछ ही देर में थाना कोतवाली इंचार्ज आनंद सिह ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद ज्वेलरी शॉप के मालिक को खबर की गई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मालिक तारंग सोनी ने आने के बाद जांच कर बताया कि करीब 2 से ढाई किलो चांदी चोर चुरा ले गए हैं। इस चोरी की वारदात ने चोरों के बुलंद हौसलों की गवाही जरूर दी है क्योंकि जिस सराफा बाजार में ये शॉप है, वहां रातभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। यहां पुलिस के शस्त्र धारी जवान तैनात रहते हैं। लिहाजा, मुख्य मार्ग पर चोरी की घटना ने इलाके में चिंता जरूर बढ़ा दी है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है और आज सुबह फारेंसिक टीम सहित डॉग स्क्वायड की टीम जांच पड़ताल कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”916590906″]
[dgv_vimeo_video id=”916590374″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

