
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह में गौ हत्या को लेकर बवाल थम नही रहा है। दो दिन पहले इसी मुद्दे को लेकर एसपी के दफ्तर के बाहर जमा हुए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया तो आनन फानन में इलाके के थाना इंचार्ज विजय राजपूत को हटा दिया गया और अब दो दिन बाद एक बार फिर हिंदूवादी संगठन के लोग सड़कों पर आ गए। दमोह के अम्बेडकर चौक पर जमा हुए हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन और कसाईयो को भाई भाई करार दिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, इस इलाके में लंबे समय से गौ कशी की शिकायतें मिलती आई हैं और इसके विरोध में प्रायः हर हफ्ते लोग पुलिस और जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज कराते हैं लेकिन दमोह की कसाई मंडी में गौ हत्या बन्द नही हो पा रही है, पूरे इलाके में बेहिसाब बदबू फैलती है और लोगों का जीना दूभर हो जाता है। यहाँ के कुछ वीडियो तीन दिन पहले लीगल राइट्स आब्जरबेटरी एलआरओ ने ट्वीट कर दमोह की गौ हत्या का मुद्दा उठाया तो उसके बाद नेशनल एनिमल बोर्ड ने भी चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था।
[dgv_vimeo_video id=”899206521″]
[dgv_vimeo_video id=”899207248″]
[dgv_vimeo_video id=”899207496″]
इस मामले में दमोह जिला पुलिस अधीक्षक ने ट्वीट कर एल आर ओ के वीडियोज को भ्रामक बताया था। इस सब के बीच अब हिन्दू संगठन आक्रोश में हैं और पुलिसिया कार्रवाई के साथ प्रशासनिक कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस पर लगे आरोपों के बाद सिटी एसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उन पर कार्रवाई होगी। वहीं हिंदूवादी संगठनों ने 23 जनवरी तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि इस अवधि में कसाई मंडी को खत्म नही किया गया तो संगठन के लोग आत्मदाह करेंगे।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”899208038″]
[dgv_vimeo_video id=”899207880″]
[dgv_vimeo_video id=”899208131″]
[dgv_vimeo_video id=”899208212″]
[dgv_vimeo_video id=”899208293″]
